{"_id":"91e07b3407f67544ff8ac0a4f95be681","slug":"two-smuggler-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाल के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाल के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निम्बुआरी गांव में रविवार को ग्रामीणों ने दो गोवंश तस्करों को धर दबोचा। दोनों तस्करों के पास से खाल बरामद हुई है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। रामगांव थाना अंतर्गत निम्बुआरी गांव में ग्रामीणों ने खेत में दो लोगों को देखा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को दो युवक गोवंश को काटते दिखे।
विज्ञापन
इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार, सीओ महसी अजेय कुमार शर्मा, एसओ रामगांव डीपी कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के जब्दी बाबापुरवा गांव निवासी अफसर अली और पेरु के रूप में हुई। पुलिस को दोनों युवकों के पास से गोवंश की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद गोवंश को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया है। एसओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन