{"_id":"574c66f44f1c1b3f3f10972b","slug":"two-rape-accused-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी फरार है।
दो दिन पूर्व हुई सनसनीखेज घटना की सूचना पर डीआईजी जेपी सिंह व एसपी सालिकराम वर्मा ने गांव पहुंचकर पूछताछ की थी। खुलासे के लिए टीम बनाई गई। एसपी ने बताया कि गांव निवासी सरबजीत यादव का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था।
उसने फोन कर रात में मिलने को खेत में बुलाया था। वहां पर सरबजीत के दोस्त इमरान और घनश्याम मौर्य भी मौजूद थे। इन तीनों ने किशोरी के साथ रेप करने के बाद दुपट्टे से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
घटना में शामिल सरबजीत व इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी घनश्याम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है।