फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two People died in accident in bahraich

बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो की मौत

Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two People died in accident in bahraich
सड़क हादसों में ट्रक की टक्कर से एक नेपाली युवक समेत दो की मौत हो गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज-रुपईडीहा मार्ग पर माधवरामपुरवा के पास मंगलवार देर रात एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर ही कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के बांके जिला अंतर्गत मोहनापुर दंदौली निवासी मल्हू (32) पुत्र बल्लू महावत के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। परिवारीजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हांड़ा बसेहरी के पास ट्रक की टक्कर से घायल रुखसार (28) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रुखसार के एक वर्षीय पुत्र की मौके पर ही ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गंभीर हालत में जख्मी पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदापुर निवासी मेवालाल (50) पुत्र पल्टन कोतवाली देहात अंतर्गत बाबागंज चौराहे पर सुबह सब्जी खरीदने आए थे। लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें मेवालाल जख्मी हो गए।


पयागपुर थाना अंतर्गत कोल्हुवा गांव के निकट बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे खुटेहना निवासी रामसुमिरन (22) जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed