फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two died in Stampede in babadham

बाबाधाम की भगदड़ में बहराइच के दो युवकों की जान गई

Mon, 10 Aug 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 10 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/रामगांव। बाबा बैजनाथधाम में मची भगदड़ में बहराइच के भी दो युवकों की जान चली गई। खैरीघाट निवासी कालिका प्रसाद (38) की भगदड़ में दबकर और ढपालीपुरवा निवासी मुनीजर (40) ने इसी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों के परिवारीजन उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन इस बीच जब दोनों की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के तिगड़ा निवासी कालिका प्रसाद (38) पांच दिन पूर्व हितमित्रों के साथ बाबाधाम गए थे। वापस लौटते जब देवघर में भगदड़ मची तो उसी भगदड़ में कालिका ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कालिका के शव को लाने के लिए परिवारीजन बिहार रवाना हो गए हैं। घर में उनकी पत्नी अनीता, पुत्र उमेश, पुत्री रिंका, पिंका और सचिन की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिका का परिवार काफी गरीब है। खेती-किसानी और मजदूरी से दो जून की रोटी का जुगाड़ होता है। अब बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, ये सोचकर अनीता पछाड़े खाकर गिर रही है।

उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ढपालीपुरवा निवासी मुनीजर (40) पुत्र दसई महसी के मंगरवल गांव का मूल निवासी है।

घाघरा की कटान में सब कुछ नष्ट होने के बाद वह परिवार समेत बहराइच आकर बस गया था। किसान डिग्री कॉलेज के निकट चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था।


वह छह दिन पूर्व बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए वह बहराइच से रवाना हुआ था। रविवार को वहां दिल का दौरा पड़ने के चलते मुनीजर ने दम तोड़ दिया।

मुनीजर के साथ गए सहयोगी उसका शव लेकर सोमवार को घर लौटे। पति की लाश देखकर पत्नी सुनीता बेहोश हो गई। वहीं, पुत्र सचिन की भी हालत अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई है। तीन वर्षीय अंकुश को पता ही नहीं है कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed