{"_id":"6a8daf78d1804b62a80b98d9","slug":"fdgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4649120-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीमा कंपनी के ग्राहक डेटा के दुरुपयोग का आरोप, सात के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीमा कंपनी के ग्राहक डेटा के दुरुपयोग का आरोप, सात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा कंपनी के ग्राहक डेटा के दुरुपयोग का आरोप, सात के खिलाफ प्राथमिकी
- कॉल सेंटर के पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों की जानकारी अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप
- साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस खंगालेगी डिजिटल साक्ष्य और डेटा के इस्तेमाल का पूरा नेटवर्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के ग्राहकों के निजी डेटा के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि उसके ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया और कुछ ग्राहकों से दूसरी बीमा कंपनी के उत्पादों की बिक्री के लिए संपर्क किया गया। कंपनी के अधिकृत अधिकारी एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हिमांशु शर्मा की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के मुताबिक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने लीड जनरेशन और आउटबाउंड सेल्स के लिए आईसीसीएस डिजएक्स लिमिटेड (पूर्व नाम इनसाइट कस्टमर कॉल सॉल्यूशंस लिमिटेड) को थर्ड पार्टी कॉल सेंटर के रूप में नियुक्त किया था। इस व्यवस्था के तहत संभावित और मौजूदा पॉलिसीधारकों की व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी (पीआईआई) सीमित और अधिकृत व्यावसायिक उद्देश्य के लिए कॉल सेंटर के साथ साझा की गई थी। कंपनी का आरोप है कि कॉल सेंटर से जुड़े कुछ पूर्व कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने के बाद भी ग्राहकों की जानकारी तक पहुंच बनाए रखी और उसका कथित तौर पर अनधिकृत इस्तेमाल किया।
कंपनी को मामले की जानकारी तब हुई, जब उसके कुछ पूर्व कर्मचारियों के दूसरी बीमा कंपनी से जुड़ने के बाद बजाज लाइफ के मौजूदा ग्राहकों से संपर्क किए जाने और उन्हें दूसरी कंपनी के बीमा उत्पादों की पेशकश करने की जानकारी मिली। एफआईआर में आईसीसीएस डिजएक्स लिमिटेड के साथ अभिषेक बजाज, मोहम्मद मुस्तफा, वंशिका, विपिन कुमार, नजीर मोहम्मद और जॉपर इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।