फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two caught with 10 bikes

10 बाइक और असलहों संग दो गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 18 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
two caught with 10 bikes
मोतीपुर पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
मिहींपुरवा/उर्रा। मोतीपुर पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा पुलिया के पास दो संदिग्ध युवकों को दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्य निकले।
विज्ञापन


उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद हुई हैं। असलहा भी मिला है। वन चौकी के निकट झाड़ियों में छिपाकर रखी गई ये गाड़ियों को नेपाल भेजने की तैयारी थी। मोटरसाइकिलें सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों लखीमपुर के निवासी बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन


मोतीपुर थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे के आसपास नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लेकर सख्ती की गई तो युवकों के अंतरजनपदीय बाइक चोरों के गैंग का सदस्य होने की बात पता चली। युवकों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा दक्षिण टोला निवासी मोबीन पुत्र अमीन और अलीम पुत्र हमजा के रूप में हुई।

इन दोनों के कब्जे से बरामद दो बाइकें चोरी की मिलीं। कट्टा व चाकू भी बरामद हुआ।  दोनों ने बताया कि लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच आदि इलाकों से चुराई गई बाइकों को उन सभी ने खपरा वन चौकी के निकट जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा है।


यह भी बताया कि छिपाई गई बाइकों को नेपाल भेजकर बेचने की तैयारी थी। इस पर रात में ही थानाध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश देकर चोरी करके छिपायी गई बाइकों को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed