फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two brothers hostage

सिपाहियों ने दो भाइयों को बंधक बना मांगे एक लाख

Sun, 15 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
डायल-100 के सिपाहियों ने दो दिन पूर्व दो सगे भाइयों को पकड़ एक कमरे में बंधक बना मारा पीटा। शराब तस्करी का आरोप लगा छोड़ने के एवज में परिवारीजनों से एक लाख की मांग की। युवकों के पिता ने कोतवाली और एसपी से गुहार लगाई तो सीओ नानपारा ने प्रभारी निरीक्षक के साथ छापेमारी कर दोनों युवकों को शनिवार रात मुक्त कराया।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि सिपाहियों ने वसूली के लिए कदम उठाया। इसकी जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी। यह घटना नानपारा इलाके में ग्राम लखैया बितनिया निवासी कुबेरनाथ के पुत्र धनपत और अजय के साथ हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि 12 जनवरी की रात 100 डायल वाहन (यूपी32बीजी-1535) पर तैनात सिपाही अर्जुन सिंह, प्रमोद यादव व चालक सतीश कुमार सिंह ने शराब तस्करी के आरोप में धनपत व अजय को घर से उठा लिया। दो दिन तक युवकों को नानपारा नगर के कतर्निया रोड स्थित एक मकान में बंधक बनाकर मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करी की बात नहीं स्वीकारने पर दोनों भाइयों को छोड़ने के एवज में एक लाख की डिमांड परिवार से की। इससे परेशान पिता कुबेरनाथ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। एसपी सालिकराम वर्मा को मामले से अवगत कराया।

एसपी ने सीओ नानपारा अजय भदौरिया को जांच के आदेश दिए। सीओ ने शनिवार रात प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के साथ बंधक भाइयों के पिता द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा। कमरे से दोनों को मुक्त कराया गया। रात में ही पुलिस सुरक्षा में दोनों को घर भेज दिया गया।


इस मामले में एसपी सालिकराम वर्मा का कहना है कि डायल 100 के सिपाहियों द्वारा दो युवकों को बंधक बनाकर पीटने और वसूली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीओ नानपारा जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया वसूली के मामले की पुष्टि हो रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed