{"_id":"571d07254f1c1b98788b50f4","slug":"trucks-collided","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोहनी गांव के पास दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा ट्रक चालक और खलासी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फैजाबाद से आ रहा ट्रक दोना पत्तल लादकर बहराइच की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहनी गांव के निकट सीमेंट लादकर बहराइच से गोंडा की ओर जा रहे ट्रक की सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोना-पत्तल लादने वाली ट्रक का चालक जनपद अंबेडकरनगर अंतर्गत भीटी थाना क्षेत्र के अग्निहोत्री दावतपुर गांव निवासी विमल तिवारी (45) पुत्र अंबिका तिवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि खलासी गप्पू उर्फ निजामुद्दीन निवासी अंबेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमेंट लदी ट्रक का चालक मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना अंतर्गत सिरसा मदो दरैहियागांव निवासी खलील अहमद (35) भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर खुटेहना चौकी इंचार्ज विद्यासागर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन