{"_id":"375fc6c3cf483da9f8e8b1a32db9c599","slug":"truck-hit-the-young-girl-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोस्थली घूमने आ रही युवती को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तपोस्थली घूमने आ रही युवती को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच से बौद्ध तपोस्थली घूमने आ रही युवती भगवानपुर बनकट के निकट मंगलवार को मोटर साइकिल से गिर गई जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।
इससे युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इकौना पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा।
बहराइच के कोतवाली नगर अंतर्गत काजी कटरा निवासी मनीषा (18) पुत्री छुन्नू मंगलवार को बहराइच के ही मंसूरगंज निवासी असद व अब्दुल के साथ बौद्ध तपोस्थली स्थित डेन महामंकोल मेडीटेशन सेंटर घूमने आ रही थी। यह तीनों एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन
जैसे ही अब्दुल मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट गांव के निकट पहुंचा तभी मनीषा अचानक मोटर साइकिल से नीचे गिर गई। इसी बीच बलरामपुर से बहराइच जा रही ट्रक (यूपी 70 ईटी 1992) ने मनीषा को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद असद व अब्दुल युवती की लाश मौके पर छोड़ कर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को धर दबोचा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना इकौना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने पूछताछ के लिए असद व अब्दुल को कस्टडी में ले लिया है। वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
इस बारे में थानाध्यक्ष अवध नारायण यादव बताते हैं कि युवती के परिवारीजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।