{"_id":"57fa80734f1c1b665228e1fd","slug":"three-people-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हुए हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसे वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हुए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। रानीपुर क्षेत्र में होलपारा नौवनपुरवा निवासी श्रीचंद्र (28) पुत्र महादेव प्रसाद, लोधनपुरवा निवासी राजू (27) पुत्र लालू प्रसाद के साथ शनिवार शाम को दुर्गापूजा का कार्यक्रम देखने बहराइच गया था।
देर रात दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बुद्धा पब्लिक स्कूल के निकट बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। ट्रक से टकराकर श्रीचंद्र और राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
उधर खैरीघाट निवासी नफीस (40) पिकअप वाहन का चालक था। शनिवार रात दो बजे के करीब लखनऊ से पिकअप लेकर बहराइच आ रहा था। फखरपुर में मरौचा मोड़ के निकट पिकअप और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन के सामने से परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही नफीस की मौत हो गई। ट्रक को छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। फखरपुर थानाध्यक्ष देवानंद ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।