फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three jigsaw machines seized

तीन आरा मशीनें सीज

Tue, 02 Feb 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 02 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। तीन गांवों में वन और पुलिस विभाग ने मंगलवार देर शाम छापेमारी कर अवैध तरीके से संचालित तीन आरा मशीनों उखड़वाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन


अवैध कटान की 50 हजार मूल्य की शीशम की लकड़ी भी बरामद हुई है। इस मामले में रेंज केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

वन विभाग के अधिकारियों को रामगांव थाना क्षेत्र के कहारनपुरवा, खैरा धौकल, किशनपुर मीठा गांवों में अवैध तरीके से आरा मशीनों के संचालन और अवैध कटान की लकड़ी डंप होने की सूचना मिल रही थी।

इस पर मंगलवार शाम एसडीओ नानपारा पीके राय के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी एके सिद्दीकी ने वन टीम और पुलिस के साथ दबिश दी।

तीनों गांवों में अवैध तरीके से संचालित आरा मशीनों को जेसीबी से उखाड़कर सीज कर दिया गया। मौके से 50 हजार की शीशम की लकड़ी भी बरामद हुई।

एसडीओ पीके राय ने बताया कि अवैध तरीके से जो आरा मशीनों का संचालन कर रहे थे, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ रेंज केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed