{"_id":"57dad1d44f1c1bf504d4754d","slug":"three-animal-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन पलटने से हुई 17 मवेशियों की मौत मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गोविंदपुर गांव से मवेशियों को बाहर की मंडियों में भेजा जाता था। क्षेत्र में लखैयाकलां से बघुनी बोझी गांव जाने वाले मार्ग पर 11 सितंबर की रात एक ट्रक पलट गया था।
ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने से मौके पर 17 मवेशी मर गए। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मासूपुर चौराहे के निकट रुपईडीहा क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सलीम व सहजाद और गोविंदपुर गांव निवासी सियाराम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सियाराम क्षेत्र में मवेशी खरीदने का काम करता था। सलीम और सहजाद पैसे लगाते थे। इसके बाद मुरादाबाद निवासी ट्रक मालिक इकबाल के माध्यम से पशुओं को बरेली, मुरादाबाद, बंगाल आदि मंडियों में बेचा जाता था।