{"_id":"9bbf6445675606c88ce4e53eea26bd88","slug":"thousands-of-property-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर से डेढ़ लाख का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर से डेढ़ लाख का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा कस्बे के केशवनगर में स्थित गोपिया के पूर्व प्रधान के मकान पर धावा बोलकर चोरों ने रविवार रात लाइसेंसी बंदूक समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पार कर दी। पूर्व प्रधान को सुबह चोरी की जानकारी हुई। थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोपिया के पूर्व प्रधान साधूराम के दो मकान मिहींपुरवा कस्बे में बने हुए हैं। दो दिन पूर्व पूर्व प्रधान की पत्नी का निधन हो गया था। परिवार के लोग कस्बे के जरही रोड स्थित नए मकान में थे। केशवनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के निकट स्थित मकान पर ताला लगा था।
रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखा 20 हजार रुपये नकदी, लाइसेंसी बंदूक व महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पूर्व प्रधान को चोरी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।