{"_id":"222eb6b54bf124c0f0e5c9742fe80eb3","slug":"thief-cut-the-shop-s-cutter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। गायघाट पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूर मोबाइल शॉप का शटर काटकर मंगलवार रात चोरों ने सवा लाख की संपत्ति पार कर दी। लेकिन, गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। सुबह व्यवसायी के पहुंचने पर घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरवा निवासी मोहम्मद जकी की मोबाइल की दुकान गायघाट बाजार में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गायघाट पुलिस चौकी के पास है।
प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात 10 बजे के आसपास जकी दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। इसी रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर कैश काउंटर में रखे 11 हजार रुपये, 30 हजार के रिचार्ज कूपन, 50 हजार से अधिक के नए मोबाइल सेट, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
ये वारदात गायघाट पुलिस चौकी से सिर्फ 50 मीटर टूर हुई लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी, जबकि रात में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चौकी पर रहती है।
सुबह जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शटर कटा देखा, तब चोरी की जानकारी हो सकी। गौरतलब हो कि दुकान से सटा हुआ इलाहाबाद ग्रामीण बैंक भी है।
ऐसे में बैंक की सुरक्षा भी खतरे में दिख रही है। दुकान मालिक ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।