फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in shop and two home

दुकान व दो मकान से उड़ाई `4.5 लाख की संपत्ति

Sat, 06 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 06 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
theft in shop and two home
उर्रा (बहराइच)। थाना मोतीपुर क्षेत्र के झाला गांव में चोरों ने शुक्रवार रात में धावा बोलकर एक किराने की दुकान व दो घरों से 4.5 लाख की संपत्ति उड़ा ली।
विज्ञापन


सुबह व्यवसायी व गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

मोतीपुर थाना अंतर्गत झाला गांव निवासी अकबर अली की किराने की दुकान गांव में स्थित है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास उन्होंने कामकाज निपटाकर दुकान का ताला बंद किया और कुछ दूरी पर स्थित घर चले गए।
विज्ञापन


 रात में चोर दुकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखी 10 हजार रुपये की नगदी, बेटियों की शादी के लिए बनवाए गए डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के जेवरात, घर की महिलाओं के गहने व किराने का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से चोरों ने लगभग तीन लाख की संपत्ति उड़ाई। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी बच्चू गोड़िया के घर में घुसकर नगदी, जेवरात समेत 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया।

गांव निवासी कल्लन शाह के यहां से भी जेवर, कपड़ा, बर्तन समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति समेट ले गए। सुबह तीनों पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई तो सभी सकते में आ गए।


तत्काल थाने पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। एक ही रात चोरी की तीन वारदातों से गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed