{"_id":"c304bed8a31e982a0ca6cd9bfba12198","slug":"the-young-man-robbed-intoxicating-drink-tea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिला युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिला युवक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती जिले के एक युवक को शनिवार की रात जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में बस कंडक्टर ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया है। रविवार दोपहर होश आने पर युवक ने पूरी व्यथा सुनाई। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने परिवारीजनों को सूचित कर दिया हैै। वह मुंबई से कमाकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली अंतर्गत भरभरपुर गांव निवासी रहमतुल्ला (25) पुत्र अब्दुल रहमान मुंबई में मजदूरी करता हैै। शनिवार को वह गांव लौट रहा था। इसके लिए वह देर शाम लखनऊ कैसरबास डिपो से बहराइच के लिए रवाना हुआ। बगल की सीट पर बैठे अन्य युवक ने उसे बातों-बातों में दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
गनेशपुर ढाबे पर बस रुकी तो दोनों ने चाय पिया। रहमतुल्ला की मानें तो वह जब बस की सीट पर पहुंचा तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। बस कंडक्टर शिवशंकर शुक्ला ने रहमतुल्ला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया है। रविवार दोपहर रहमतुल्ला को होश आया। उसने बताया कि मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग व जेब में रखे नौ सौ रुपये गायब हैं।
विज्ञापन