फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The girl was raped by two brothers

बालिका से दो युवकों ने किया रेप

Sun, 21 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने दरिंदगी की हद पार कर दी। ननिहाल आई एक मासूम को भुट्टा खिलाने के बहाने खेत ले जाकर शनिवार शाम उसके साथ रेप किया। बच्ची को चुप कराने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


देर शाम तलाश के दौरान बच्ची बेहोशी की हालत में खून से लथपथ खेत में पड़ी मिली। परिवारीजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़िता के मामा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीया बालिका दो दिन पूर्व अपनी मां के साथ फखरपुर क्षेत्र में अपने ननिहाल आई थी। शनिवार शाम को घर के सामने खेलते समय गांव निवासी संतोष पांडेय और संदीप पंाडेय पुत्र रूपनारायण उसे भुट्टा खिलाने के बहाने बुलाकर खेत ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि खेत पहुंचकर संतोष और संदीप ने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे गैंगरेप किया। इस दौरान बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो दोनों भाई मौके से फरार हो गए। उधर देर शाम तक बालिका के घर से गायब रहने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। दूसरे बच्चों से पता चला कि बालिक को गांव के संतोष और संदीप भुट्टा खिलाने के लिए बुला से गए थे। 

ग्रामीणों के साथ परिवारीजन रात में खेतों में तलाश की तो बालिका बेहोशी की हालत में खून से लथपथ हालत मेें पड़ी मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे रात में ही ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


बालिका के मामा ने आरोपी संतोष और संदीप के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों को भोर में गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ में बालिका को केजीएमसी के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत स्थिर है। उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed