फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fight for land

ग्राम समाज की जमीन के लिए भिड़े

Sun, 28 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
राम समाज की जमीन पर कब्जेेदारी को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने छप्पर में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत करेहना गांव निवासी प्रताप पुत्र राधेश्याम का घर ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है। गांव निवासी रामहरख की पांच बिस्वा भूमि भी उसी जमीन के बगल में है। कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार सुबह रामहरख और तेजपाल, प्रताप के छप्पर को उतारने के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रताप का कहना है कि विवाद के दौरान तेजपाल ने छप्पर में आग लगा दी। उप निरीक्षक वीरेंद्र उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजपाल ने आग लगाने की बात से इंकार करते हुए प्रताप पर स्वयं को फंसाने के लिए आग लगाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed