फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teenager body found hanged

फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Mon, 05 Oct 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 05 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ताऊ के घर के सामने सो रहे बनियाहारी गांव निवासी किशोर की लाश सोमवार भोर संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के बरामदे में फंदे से लटकता मिली। उसका एक पैर चारपाई पर तो दूसरा पैर जमीन पर था।
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान को देख परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गिलौला पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।

गिलौला थानाक्षेत्र के ग्राम बनियाहारी निवासी मुन्नू लाल गुप्ता बहराइच में चौकीदारी करता है। रविवार को मुन्नूलाल बहराइच में था। जबकि उसकी पत्नी गीता देवी अपने मायके गई हुई थी। घर पर मुन्नू लाल का पुत्र अखिलेश (17) अकेला था।
विज्ञापन


अकेला होने के कारण वह अपने ताऊ गुनई के घर के सामने सोया हुआ था। जबकि गुनई अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोया था। सोमवार भोर जब मुन्नूलाल बहराइच से वापस घर पहुंचा तो अखिलेश की लाश घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। जिसका एक पैर जमीन पर व दूसरा चारपाई पर लगा हुआ था। अखिलेश के होंठ सहित चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र की लाश देखकर मुन्नू लाल हक्का बक्का रह गया। मुन्नू लाल द्वारा घटना की जानकारी रिश्तेदारों व ग्रामीणों सहित गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस द्वारा लाश को फंदे से उतरवाया गया। इस मामले में मुन्नूलाल की पत्नी गीता देवी द्वारा गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुत्र की हत्या की आशंका जताई गई है।


गिलौला पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में उपनिरीक्षक नवीन मिश्र बताते हैं कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। यदि ऐसा कुछ होगा तो मामला दर्ज कर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed