फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Taskar arrested for taking teenager to Uttarakhand

किशोरी को उत्तराखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 02 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नेपालगंज निवासी एक किशोरी को तस्कर शादी करवाने का झांसा देकर उत्तराखंड ले जा रहा था। यहां पर वह किशोरी को तस्कर को सौंप देता। शक होने पर एसएसबी के जवानों ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में युवक ने किशोरी को बेचने की बात स्वीकारी। इस पर उसे हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं, किशोरी को मायती संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसबी के 42वीं बटालियन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को एसएसबी के जवान सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मानव तस्कर किशोरी को लेकर आता दिखाई पड़ा। इस पर उसे रोक कर पूछताछ शुरू की गई तो तस्कर ने किशोरी को अपनी पत्नी बताया।
विज्ञापन


इस पर उससे आईडी दिखाने की बात कही गई तो सभी टूट गए। युवक ने बताया कि वह लड़की को शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जा रहा था। यहां पर उसे दूसरे के हाथ बेच दिया जाता। उसने बताया कि वह कई माह से किशोरी से बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करने के दौरान ही शादी कराने का झांसा दिया, जिससे किशोरी उसके चंगुल में फंस गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए मानव तस्कर की पहचान प्रदीप निवासी पवन नगर वार्ड नंबर एक जिला दांग नेपालगंज के रूप में हुई है।


वहीं, किशोरी की पहचान निवासी काबरा वार्ड नंबर सात जिला सल्यान नेपाल के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल राजेश्वर मिश्रा, महिला कांस्टेबल कुसुम देवी, जेलीयास कॉलको ने किशोरी को कब्जे में लेकर नेपाल की संस्था माइती को सौंप दिया है। जबकि मानव तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए नेपाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed