{"_id":"5880ed454f1c1be232efe0e3","slug":"statue-stolen-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर से लक्ष्मण की प्रतिमा चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचीन मंदिर से लक्ष्मण की प्रतिमा चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने की छानबीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राचीन सतघरा मंदिर में बुधवार चोरी हो गई। ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर बहुमूल्य धातु की लक्ष्मण की कीमती प्रतिमा उठा ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी हुई प्रतिमा की कीमत कई लाख बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा में सतघरा के जमीदारों ने करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया था। उसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित थी। इलाके के लोग प्रतिदिन मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे हैं। पुजारी कपिलदेव सुबह-शाम मंदिर में पूजा कराता है। दिन में मंदिर बंद रहता है।
बुधवार देर शाम पुजारी कपिल देव ने पूजा करने के बाद मंदिर में ताला बंद किया और दूसरे मंदिर चला गया। गुरुवार सुबह मंदिर के दूसरे हिस्से में रहने वाले राजेंद्र कुमार साहनी ने देखा तो मंदिर का दरवाजा खुला था। अंदर रखी लक्ष्मण की प्रतिमा गायब थी। इस बात की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जानकारी होते ही इलाके के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रतिमा का वजन करीब 10 किलोग्राम था। वह अष्टधातु की थी। छानबीन करने पहुंचे सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र, नगर कोतवाल जेएन शुक्ल ने जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने पीतल की प्रतिमा गायब होने की बात कही। दो बार तहरीर भी बदलवाई गई।
पुलिस का कहना है कि भगवान श्रीराम और सीता की प्रतिमा अष्टधातु की थी। लक्ष्मण की प्रतिमा पीतल की थी। एसपी सालिकराम वर्मा ने चोरी गई मूर्ति को पीतल का बताया। कहा कि जांच की जा रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश किया जायेगा।