{"_id":"c89d50f663f05bf6bbfa41961b39b5fc","slug":"sons-of-former-mla-beated-truck-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में तोड़फोड़ कर पांच लोगों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों में तोड़फोड़ कर पांच लोगों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। एक ट्रक की खरोच सफारी में लग जाने से उसमें सवार पूर्व विधायक अली बहादर के पुत्रों और उनके सहयोगियों ने सोमवार को जमकर उत्पात मचाया।
सफारी में रखे रॉड व लाठी निकालकर खरोच मारने वाले ट्रक समेत दो अन्य ट्रकों में जमकर तोड़फोड़ की।
विरोध करने दौड़े चालक और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर मारापीटा, जिसमें दो चालकों समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने पूर्व विधायक पुत्र समेत सभी के खिलाफ मारपीट और सेवेन क्रिमनल एमेंडमेंड एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरा निवासी पूर्व विधायक अली बहादर के पुत्र गुड्डू, अपने चाचा, भाई व चार अन्य के साथ सफारी में सवार होकर नानपारा जा रहे थे।
इसी दौरान नानपारा-बहराइच मार्ग पर गैराज से सर्विसिंग कराकर निकल रही नई सब्जी मंडी निवासी जफर के ट्रक का एक कोना सफारी चौपहिया से छू गया।
इस पर गुड्डू और उनके समर्थक आग बबूला हो उठे। सभी ने गाड़ी में रखे रॉड, लाठी व अन्य हथियार निकालकर ट्रक पर बरसाना शुरू कर दिया। ट्रक को क्षतिग्रस्त कर पास में मौजूद दो अन्य ट्रकों पर भी सभी हमलावर हो गए।
विज्ञापन
उन्हें रोकने के लिए ट्रक चालक मलखान, रमजान, मिस्त्री मुस्तकीम, उनके सहयोगी राहत और जफर दौड़े तो उन पर भी हमलावरों ने लाठियां बरसा दी।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे बाद हंगामा शांत हो सका।
इससे आक्रोशित ट्रक मालिक जफर के सहयोगी सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गई। इस पर पुलिस ने गुड्डू समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।