{"_id":"893cb54f0cbd47932052b4c4b7ecc1ca","slug":"sons-hit-their-father-for-100rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 के लिए बेटों ने पिता को किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 के लिए बेटों ने पिता को किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटेहना (बहराइच)। फुलवरिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने बेटों को खर्चे के लिए 100-100 देने से इन्कार कर दिया और मेहनत कर पैसे कमाने की सीख दी। ये बात दोनों बेटों को ऐसी नागवार गुजरी कि दोनों पिता के ही दुश्मन बन बैठे। बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो दोनों बेटे मौके से खिसक लिए। वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापा मारा जा रहा है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी रामदेव तिवारी (70) के पांच बेटे हैं। तीन बेटे बंटवारा कर अलग रहते हैं। जबकि बिलल्ले उर्फ राममनोहर (28) और ननके उर्फ अनिल (25), पिता रामदेव के साथ ही रहते हैं। दोनों युवक बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह बिलल्ले और ननके ने खर्चे के लिए पिता से 100-100 रुपये मांगे। रामदेव ने पैसा होने से इंकार कर दिया। फिर कहा कि मेहनत-मजदूरी कर कमाओ या खेतीबाड़ी करो। जब खुद मेहनत कर पैसा कमाओगे तभी उसकी कद्र होगी। यही बात दोनों बेटों को नागवार गुजरी। दोनों की पिता से कहासुनी शुरू हो गई। इतने में दोनों भाइयों ने लाठियां उठा लीं और बुजुर्ग पिता पर हमलावर हो गए। पिता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। वे चीखते रहे लेकिन बेटों का दिल नहीं पसीजा।
चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने वाले लोगों को भी दोनों भाइयों ने जानमाल की धमकी दी फिर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में रामदेव को थाने पहुंचाया। यहां पुलिस ने रामदेव की तहरीर पर बिलल्ले और ननके के खिलाफ पिता पर हमले का केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि रामदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार रामदेव के सिर पर गंभीर चोट है। इससे उसकी हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बेटों की तलाश की जा रही है।