{"_id":"853034ca525d7405841e2b1b8d4f4472","slug":"son-died-in-an-accident-mother-father-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बेटे को रौंदा, मां और पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बेटे को रौंदा, मां और पिता घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। ससुराल से घर लौटते समय हरदी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-पिता घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हरदी के सिसैया चूड़ामणि गांव निवासी लालू (38) पत्नी और बेटे सुनील (10) के साथ ससुराल सिरजापुर गांव गए थे। बुधवार देर शाम लालू परिवार के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे।
हरदी मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर साइकिल में मार दी, जिससे साइकिल समेत पूरा दंपती खड्ड में जा गिरे, जबकि बेटा उछलकर सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे रौंदता हुआ कुछ दूर पर जाकर रुका।
विज्ञापन
मौके पर ही सुनील ने दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने ट्रक रोक लिया। चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। थानाध्यक्ष शुभसुचित वर्मा ने सुनील के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाइक की टक्कर से बालिका की जान गई
फखरपुर। फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुरवा मालिनपुरवा गांव निवासी राजेश की 10 वर्षीय बेटी रीना मंगलवार शाम लखनऊ-बहराइच मार्ग पार रही थी।
इसी दौरान कैसरगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने रीना को तेज टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी। सिर में चोट लगने से बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।