फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   some body killed man

बाग की रखवाली कर रहे ग्रामीण की गला दबाकर हत्या

Thu, 04 Apr 2019 10:23 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मोलवी गांव में आम की बाग की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को अरहर के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत मोलवी गांव निवासी बाउर (70) की आम की बाग गांव के बाहर स्थित है। बाग की रखवाली करने के लिए वह बुधवार रात घर से निकला था। गुरुवार को सुबह जब वह वापस नहीं लौटा तो बेटे उसकी तलाश में गए।
विज्ञापन


तभी कुछ राहगीरों ने आम की बाग से कुछ दूरी पर स्थित अरहर के खेत में उसका शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने शव को देखा। मृतक के बेटों ने पुलिस को सूचना दी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed