{"_id":"dadd242e05202030686eeee945977046","slug":"smuggling-of-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंड बोआ सांपों के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैंड बोआ सांपों के साथ महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। झोले में दो सैंड बोआ सांप रखकर मंगलवार सुबह सीमा पार कर रही एक महिला को एसएसबी ने दबोच लिया। सांपों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकियारोड रुपईडीहा निवासी पुतिका पत्नी कल्लू मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास गांव के रास्ते से नेपाल जा रही थी। इसके पूर्व एसएसबी और वन विभाग को संदिग्ध महिला द्वारा तस्करी की वस्तुआें को नेपाल ले जाने की सूचना मिल चुकी थी।
एसएसबी सातवीं बटालियन पचपकड़ी आउटपोस्ट के इंचार्ज निकोलस बरला ने बताया कि एसएसबी जवानों के साथ वन दरोगा शंभूनाथ और वन रक्षक तेज प्रताप भी टीम में मौजूद थे।
विज्ञापन
जवान जब पिलर संख्या 32 के पास नोमेंस लैंड पर गश्त कर रहे थे तभी एक महिला नेपाल की ओर जाती दिखी। उसे रोक कर झोला खंगाला गया तो उसमें से दुर्लभ प्रजाति के दो सैंड बोआ सांप बरामद हुए। दोनों सांप जिंदा थे।
महिला को बरामद सांपों के साथ हिरासत में लेकर आउटपोस्ट कार्यालय लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि खुन्नूलाल नामक व्यक्ति ने उसे सांप दिया था।
सांपों को बांके के रांझा एयरपोर्ट पहुंचाना था। वहां उसे सात हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया था। एसएसबी के जवानों ने बरामद सांप को वनकर्मियों के सुपुर्द कर आरोपी महिला को रुपईडीहा पुलिस को सौंप दिया है।