फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shock death

पुत्रों में विवाद पर सदमे में किसान की मौत

Mon, 24 Oct 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खेत में काम करने के दौरान दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इस पर पिता ने समझा-बुझाकर दोनों में सुलह कराकर उन्हें घर भेज दिया। मगर घर पहुंचते ही दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। रविवार देर शाम जब पिता को इसकी सूचना मिली तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


नवाबगंज के निम्निहारा गांव निवासी मंशाराम (58) खेती-बाड़ी कर जीवन-यापन करता था। उसने अपने पुत्र दिनेश कुमार व विजेंद्र को खेती का काम बांट रखा था। रविवार दोपहर मंशाराम ने दोनों पुत्रों को काम सौंपकर खेत भेजा। उन्हें ट्रैक्टर से खेत का पलेवा व धान की कटान करनी थी। मगर इस काम को लेकर दोनों खेत में ही भिड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पिता मंशाराम खेत पहुंचे और सुलह कराकर दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद मंशाराम ने खुद खेत का काम निपटाया। उधर, घर पहुंचने पर दिनेश और विजेंद्र ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। देर शाम पिता घर लौटे तो उन्हें बेटों में मारपीट की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध मंशाराम को अचानक सीने में दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन आनन-फानन में मंशाराम को लेकर अस्पताल रवाना हुए मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एकाएक मंशाराम की मौत से घर में कोहराम मच गया। सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed