फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sadhus obscene the young lady

युवती को स्वस्थ करने के नाम पर साधुओं ने की छेड़खानी

Mon, 29 Jun 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 29 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही एक विवाहिता को ठीक करने के बहाने दो साधुओं ने उससे बंद कमरे में छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर दौड़े परिवार और पड़ोस के लोगों ने एक ढोंगी को पकड़कर जमकर पीटा, जबकि दूसरा भाग निकला। इससे पहले ढोंगियों ने विवाहिता के मायके के लोगों से उसे ठीक करने के लिए 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का विवाह 11 जून को खैरीघाट के एक गांव में हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते सप्ताह भर बाद वह अपने मायके आ गई। इसी बीच शनिवार को अपने को साधु बताने वाले दो युवक विवाहिता के मायके आ धमके।
विज्ञापन


साधुओं से परिवारीजनों ने बेटी के मानसिक अस्वस्थ होने की बात बताई तो दोनों ने पूजा-पाठ और झाड़-फूंक के द्वारा विवाहिता को पूर्णतया स्वस्थ करने का आश्वासन दिया। पूजा पाठ में 10 हजार रुपये खर्चा भी बताया। परिवार के लोगों ने 3500 रुपये की पूजन सामग्री लाकर दी जबकि 6500 रुपये नकदी साधुओं को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात साधुओं ने मकान के बाहर स्थित एक कमरे में गोबर से लेपन करवाकर चौक बनाकर विवाहिता को बैठाया और कमरा बंद कर पूजा-अर्चना करने की बात कही। 15 मिनट ही बीते थे कि तभी विवाहिता शोर मचाने लगी। इस पर परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।

सभी ने दरवाजा पीटना शुरू किया तो कुछ देर बाद विवाहिता ने किसी तरह दरवाजा खोला। उसने फफकते हुए साधुओं की हरकत बयां की। उसने बताया कि दोनों ने उससे छेड़छाड़ की। ये सुनते ही परिवारीजन और पड़ोसियों ने दोनों ढोंगियों की पिटाई शुरू कर दी।


 इसी बीच हरिद्वार निवासी कमलेश बाबा चंपत हो गया, जबकि लहरपुर सीतापुर निवासी राजेश कुमार को परिवारीजनों ने पीटकर हरदी पुलिस को सौंप दिया है। एसओ बीके यादव ने बताया कि परिवारीजनों को ठगने और विवाहिता से छेड़छाड़ करने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed