{"_id":"6c188e3f0d0779e7ccabc1c101da4243","slug":"robbery-of-four-lakh-in-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर चार लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर चार लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। बरगद चौराहे के पास एक मोबाइल शॉप में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर दुकान मालिक से चार लाख रुपये लूट लिए। व्यवसायी भारतीय व नेपाल मुद्रा परिवर्तन का काम भी करता था।
रुपईडीहा कस्बा निवासी सुनील जायसवाल की मोबाइल शॉप भारत-नेपाल मुख्य मार्ग पर बरगद चौराहे के पास है। इसी प्रतिष्ठान में सुनील भारतीय व नेपाली करेंसी चेंज का भी धंधा करता है।
मंगलवार शाम 7.30 बजे के आसपास जब वह हिसाब किताब कर रहा था तभी बाइक सवार चार नकाबपोश युवक मौके पर पहुंचे। तमंचे के बल पर सुनील से चार लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तब तक बदमाश भाग निकले। थाने पर सूचना दी गई है। एसओ छोटक यादव का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी में फखरपुर में हैं। पहुंचकर मामला देखेंगे।