{"_id":"fcd08bd80a54bb6391e28aa2609510a5","slug":"rape-with-young-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से चाकू के बल पर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से चाकू के बल पर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर बुधवार रात पड़ोसी युवक दीवार फांदकर आ धमका। युवती के कमरे में घुसकर उससे चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। फिर जानमाल की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
20 वर्षीय युवती के परिवार के लोग बुधवार रात मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। अपने कमरे में युवती अकेली थी। रात एक बजे के आसपास पड़ोसी मंगता दीवार फांदकर घर में घुस आया और युवती के कमरे में पहुंच गया। कमरा बंद कर उसने चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म किया।
इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। मंगता के जाने के बाद युवती ने शोर मचाया तो परिवार के लोग इकट्ठा हुए। गांव के लोग भी मौके पर आ गए। आरोपी के परिवारीजनों ने मामले में सुलह करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने सुलह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर मंगता को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जांच चौकी इंचार्ज मटेरा विजय राज सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने पीड़ित युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में तेजी आ सकेगी।