फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rape with innocent

मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Tue, 15 Dec 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 15 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/बिछिया। सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की बच्ची को गांव निवासी एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन


वह सोमवार शाम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गया और वहां बंधकर बनाकर उससे दुष्कर्म किया। मंगलवार दोपहर बालिका को उसके घर के पास छोड़कर धमकी देते हुए भाग निकला।

बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

बालिका सोमवार शाम घर के सामने खेल रही थी तभी गांव निवासी रामधनी (22) उसे बहला-फुसलाकर घर बुला ले गया। वहां उसने बालिका को बंधक बनाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन मंगलवार दोपहर रामधनी ने बच्ची को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया। रोने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसे देखकर मां-पिता के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने बिलखते हुए उन्हें आपबीती सुनाई। बालिका को तेज बुखार भी था। परिवारीजन तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत कर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बालिका के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं, जिससे लग रहा है कि उसे मारापीटा भी गया है।

थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका को महिला पुलिस अभिरक्षा में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी रामधनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


परिवारीजनों को थी जंगली जानवर के हमले की आशंका

बालिका के पिता का कहना है कि बेटी के घर के सामने से गायब होने के बाद उसे जंगल व आसपास के गांवों में खोजा गया। अनुमान था कि बाघ या तेंदुए ने हमला किया होगा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर बाद बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed