{"_id":"58a73da54f1c1b5833d8859d","slug":"rape-by-brother-to-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने विवाहिता से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ ने विवाहिता से किया दुराचार
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
गुरुगाम, रेप आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह नवाबगंज इलाके के एक गांव में हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज होकर उसके पति के साथ मिलकर जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म किया और मोबाइल से एमएमएस भी बना लिया। विरोध करने पर दो दिन पूर्व उसे बंधक बनाकर सिर के बाल मुंडवा दिए।
पीड़िता किसी तरह मुक्त हुई तो पिता के साथ पहुंचकर शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर देर शाम एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन एसपी के चुनावी दौरे पर जंगल क्षेत्र में होने से कार्रवाई नहीं हुई।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का विवाह पांच साल पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाहिता से दहेज में बाइक, रंगीन टीवी और 50 हजार रुपये की मांग ससुरालियों की ओर से की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके जेठ ने साजिश के तहत पति के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि बुधवार को अचानक उसके पति, जेठ, सास व दो रिश्तेदारों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद जमीन पर पटककर उसके बाल हाथों से नोच दिए, फिर उस्तरे से उसका मुंडन कर दिया। चाकू से जेठ ने वार कर उसकी नाक भी काट दी।
विवाहिता का कहना है कि वह किसी तरह बुधवार शाम मायके पहुंची और आप बीती बताई। मायके के लोगों ने उसका अस्पताल में इलाज कराया। स्वस्थ होने पर शुक्रवार को अपने पिता के साथ विवाहिता ने हुजूरपुर थाने में तहरीर दी। लेकिन दिन भर कार्रवाई न होने और पुलिस द्वारा टालमटोल करने पर उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
एसपी डॉ. मनोज कुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन उनके कतर्निया जंगल में दौरे पर होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी। वहीं, थानाध्यक्ष श्रीनाथ यादव का कहना है कि विवाहिता थाने नहीं आई है। हालांकि जिस गांव में विवाहिता की ससुराल है, वह गांव अब श्रावस्ती जिले की सीमा में है। ऐसे में श्रावस्ती की पुलिस ही कार्रवाई करेगी।