{"_id":"3671d6f306b24a1fb92f82786de3cc75","slug":"property-of-2-lakh-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। सिरसियनपुरवा चहलवा गांव निवासी होटल व्यवसायी के घर में सोमवार रात सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात समेत दो लाख की संपत्ति पार कर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है।
सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसियनपुरवा चहलवा गांव निवासी धनीराम सिरसियनपुरवा बाजार में होटल संचालित करते हैं। सोमवार रात जब वह और उनका परिवार सो रहा था तभी किसी पहर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुस आए।
चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और 49 हजार रुपये, जेवरात, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान समेट ले गए। सुबह उठने पर जब परिवार के लोगों ने सामान बिखरा देखा तो सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव के निर्देश पर हल्का सिपाहियों और दरोगा ने घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। होटल व्यवसायी के मुताबिक लगभग दो लाख की चोरी हुई है।