{"_id":"5766cbfc4f1c1b272a11c663","slug":"police-raid-in-rehua-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहुआ हाउस में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहुआ हाउस में पुलिस का छापा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ली तलाशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमारी देविना और पूर्व सांसद कमल किशोर के बीच विवाद को लेकर पुलिस ने रेहुआ हाउस में शनिवार को छापा मारा और तलाशी ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अलमारी के ताले तोड़े गए जिसमें पूर्व सांसद का सामान मिला लेकिन रिवॉल्वर का पता नहीं चल पाया।
रिवॉल्वर गायब करने के संबंध में राजकुमार व उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस क्लब के सामने स्थित रानी रेहुआ हाउस बेड़नापुर की राजकुमारी देविना सिंह की संपत्ति है।
काफी समय से यहां पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर रहते थे। 10 जनवरी को मालिकाना हक को लेकर राजकुमारी देविना और पूर्व सांसद कमल के बीच विवाद हो गया। पूर्व सांसद ने राजकुमारी देविना व उनके समर्थकों पर मारपीट कर सामान औैर रिवॉल्वर उठा ले जाने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
उसकी विवेचना सीओ सिटी कर रहे थे। शनिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नागेंद्र कुमार की मौजूदगी में नगर कोतवाल जेएन शुक्ला व अन्य पुलिसकर्मियों ने रेहुआ हाउस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमारी का ताला तोड़ा गया जिसमें कमांडो कमल किशोर का सामान मिला।
सीओ सिटी एपी सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना के दौरान गायब सामान की बरामदगी के लिए तलाशी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।