फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nanke's murder was the contract of 30 thousand

30 हजार सुपारी लेकर की थी ननके की हत्या

Fri, 26 Jun 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 26 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
इकौना नगर पंचायत के चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो हत्यारों व उसके भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, चाकू और रस्सी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवशंकरपुरवा गांव के पास नहर के किनारे इकौना के सोनरई गांव निवासी ननके चौधरी का शव 23 जून को मिला था। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि ननके की हत्या उसके भाई सत्यनरायण व भाभी कांती देवी ने ढाई बीघा जमीन के लालच में कराई थी।
विज्ञापन


वारदात को गिलौला थाना क्षेत्र के कमलाभारी निवासी बाबू वर्मा और फौजदार गोस्वामी ने 30 हजार रुपये फिरौती लेकर अंजाम दिया था। इसमें पांच हजार रुपये एडवांस भी मिल चुका था। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज लोभी पति समेत पांच को जेल
बहराइच। जनपद गोंडा के थाना इटियाथोक निवासी रामकिशोर जायसवाल की पुत्री सुमन का विवाह 30 अप्रैल को पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी धवल जायसवाल से हुआ था। 19 जून को वह ससुराल से गायब हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू की थी।


24 जून को सुमन का शव ससुराल स्थित मकान के पीछे तालाब में मिला था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना में नामजद ससुर रामरगं जायसवाल, सास विमला, जेठ संजय जायसवाल, जेठानी अंशी जायसवाल और पति धवल जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed