फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of the youth, the body thrown in the garden

युवक की हत्या, बाग में फेंका शव

Tue, 18 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 18 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder of the youth, the body thrown in the garden
युवक की हत्या के बाद बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
ननिहाल में रहकर ब्रासबैंड में ढोल ताशा बजाने वाले एक युवक की मंगलवार को सुबह गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव बाग में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में ब्रासबैंड मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक के नाना ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व युवक का ब्रासबैंड मालिक से विवाद हुआ था, उसी विवाद के चलते हत्या की गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के अल्लापुरवा फुलवारी गांव निवासी प्रमोद कुमार (22) पुत्र भगवानदीन की ननिहाल रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछला के शंकरपुर में है। प्रमोद अरसे से ननिहाल में रहकर एक ब्रासबैंड कंपनी में काम करता था। यह ब्रासबैंड कंपनी शंकरपुर निवासी सुरेंद्र मिश्रा संचालित करते हैं।
विज्ञापन


प्रमोद इसी कंपनी में ढोल ताशा बजाता था। सप्ताह भर पूर्व प्रमोद ने काम करने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर सुरेंद्र और प्रमोद के बीच विवाद हुआ था। हालांकि समझौते के बाद पुन: प्रमोद, सुरेंद्र के पास आने-जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद के नाना रामफल का कहना है कि मंगलवार को सुबह प्रमोद ब्रासबैंड मालिक सुरेंद्र के साथ जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर महेंद्रलाल श्रीवास्तव की कार में कुछ लोगों ने प्रमोद का शव पड़े होने की सूचना ननिहाल में दी तो चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय दूबे भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था। जिससे लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। मृतक के नाना की तहरीर पर ब्रासबैंड मालिक सुरेंद्र मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, प्रमोद का शव जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो उसकी मां रामावती रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed