फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of the the retired soldier and young man

रिटायर्ड फौजी व युवक की हत्या

Mon, 05 Jun 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 05 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder of the the retired soldier and young man
हत्या के बाद गुमशुम परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बहराइच सोमवार को फिर दो हत्याओं से दहल उठा। पयागपुर थाना क्षेत्र के कोटबाजार-डायट मार्ग पर नहर पटरी पर एक रिटायर्ड फौजी का शव सोमवार को सुबह पड़ा मिला। शव पर चोटों के निशान हैं। भाई के मुताबिक गला दबाकर हत्या की गई है। उधर, खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैद्यपुरवा गांव के पास एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर जख्म भी मिले हैं। प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के कांधीकुइयां गांव निवासी ओंकार शुक्ल (58) पुत्र मायाराम शुक्ल सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनकी रंजिश क्षेत्र के कई लोगों से चल रही थी। 15 बीघा पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग नजर गड़ाए हुए थे। इस मामले की शिकायत भी ओंकारशुक्ल ने तीन माह पूर्व थाने पर की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामला फाइलों में दब गया। इस बीच पुन: ओंकार का कुछ लोगों से विवाद हुआ, लेकिन इस मामले में भी कार्रवाई शून्य रही।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह कोटबाजार-डायट मार्ग पर नहर पटरी पर उनका शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने थाने पर दी। इस पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई लालजी व अन्य लोग एकत्रित हो गए। ओंकार के गले पर चोटों के निशान मिले। जिससे लग रहा था कि हत्या से पूर्व मारपीट हुई है। शव के पास में ही शराब की कुछ शीशियां व इंजेक्शन पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अखंड प्रताप सिंह ने डाग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के भाई लालजी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर, खैरीघाट थाना अंतर्गत जाफरपुरवा चौकसाहार गांव निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ बंबली (30) पुत्र मोहम्मद सज्जाद रविवार की शाम बीड़ी खरीदने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार को सुबह उसका शव वैद्यपुरवा गांव के पास आशाराम के बाग की झाड़ियों में पड़ा मिला।


उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अवधेश राय घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव निवासी रामनिवास और रामसागर पुत्र संतराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का लग रहा है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed