फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Missing youth's body found

लापता युवक का शव मिला

Fri, 19 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
तुलसीरामपुरवा गांव के निकट शुक्रवार की सुबह एक खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत के पास से गुजरे कुछ लोगों ने देखा की शव को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव निवासी के रूप में हुई। मृतक की मां ने युवक के तीन दिन से घर से लापता होने की बात कही। मां की ओर से युवक की गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत तुलसीरामपुरवा गांव के निकट शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा की खेत में पड़े एक युवक के शव को कुत्ते नोच रहे हैं। इसकी जानकारी पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव के निवासी पिंटू (20) के रूप में हुई। बेटे का शव मिलने की सूचना पर पहुंची मां ने पुलिस को बताया कि पिंटू तीन दिन से घर नहीं पहुंचा था। पहले भी वह कई-कई दिन तक घर नहीं जाता था। इसके चलते उसकी तलाश नहीं की।


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि मां ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed