{"_id":"ad79f46998929f1c91d89bb7b4e97f0d","slug":"man-s-dead-body-found-hanged-in-jungle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता ग्रामीण का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 26 Aug 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती (ब्यूरो)। भिनगा जंगल के चहलवा बीट में बुधवार को पेड़ से एक अधेड़ की लाश लटकने की खबर से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान शुरामपुर के मजरा छीटूपुरवा निवासी साबितराम (50) के रूप में हुई है।
वह सोमवार को विभूतिनाथ मंदिर जाने के लिए घर से निकला था और फिर लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
साबितराम उर्फ पहाड़ी पुत्र श्यामलाल सोमवार को दूध बेचने भिनगा आया था। यहां के बाद वह साइकिल से विभूतिनाथ मंदिर के लिए निकला था लेकिन फिर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
घर वालों ने उसकी गुमशुदगी भिनगा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात कुछ चरवाहों को भिनगा जंगल से चहलवा बीट जाने वाले पगडंडी मार्ग के किनारे बेल के पेड़ पर रस्सी से एक लाश लटकती दिखाई पड़ी। इसकी सूचना चरवाहों ने भरथा वन चौकी में दी।
विज्ञापन
वनकर्मियों की सूचना पर बुधवार सुबह साबितराम के परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पास में ही उसकी साइकिल, तहमद और चप्पल पड़ी मिली।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रामयतन वरुण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।