फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man burnt alive, 17 homes turned into ashes

ग्रामीण जिंदा जला, 17 मकान राख

Mon, 21 Mar 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 21 Mar 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
man burnt alive, 17 homes turned into ashes
मिहींपुरवा के मानगौढ़िया ग्राम में सोमवार सुबह आग बुझाने में जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
मिहींपुरवा/उर्रा। नानपारा में सोमवार सुबह आग ने खूब तबाही मचाई। मनगौढ़िया गांव में एक ग्रामीण की सामान निकालने के प्रयास में जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 12 भी मर गईं। 11 आशियाने राख हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी, सीओ समेत राजस्व विभाग के अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मनगौढ़िया के ही पड़ोसी गांव कठौतिया में भी दो लोगों के मकान जल गए। महसी में भी चार आशियाने राख के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

नानपारा तहसील क्षेत्र अंतगईत मिहींपुरवा ब्लॉक के मनगौढ़िया गांव निवासी पंचम (40) पुत्र दुलारे के घर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। परिवारीजनों ने पहले आग बुझाने की कोशिश हुई लेकिन सफलता न मिलने पर सामान निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य थोड़ा-बहुत सामान लेकर बाहर आए लेकिन बक्सा व अन्य सामान निकालने के फेर में पंचम आग की लपटों से घिर गया। जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। पछुवा के कारण लपटों ने देखते ही देखते पड़ोसी अर्जुन सिंह, केत सिंह, पंकज सिंह, लल्ली देवी, अमरनाथ सिंह, गुरुदीन, रामशंकर, मदन, छोटेलाल और शिवप्रसाद के मकानों को भी आगोश में ले लिया।

गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इन ग्रामीणों के आशियाने पल भर में राख हो गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

हादसे में गांव निवासी गुरुदीन की दो, रामशंकर की तीन, अमरनाथ की दो, लल्ली देवी की दो, रामशंकर सिंह की तीन बकरियों समेत 12 मवेशियों की झुलसकर मौत हुई है। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी अमिताभ   यादव, सीओ भरत यादव, थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


राजस्व कर्मियों ने भी क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। उधर, कुछ दूरी पर स्थित कठौतिया गांव में मोहन और परमजोतिया के मकान में आग लगने से पूरी संपत्ति राख के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed