फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mafia cut down the green trees

तीन लाख की लकड़ी बरामद, केस दर्ज

Thu, 02 Jul 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 02 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल से लकड़ी काटने के साथ ही माफिया ने वन निगम से भी साखू और सागौन की लकड़ी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार को माफिया लकड़ी ठिकाने लगा रहे थे तभी वन विभाग ने छापेमारी कर लकड़ी बरामद कर ली, जबकि माफिया भाग निकले। लकड़ी के बोटे सीजकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लकड़ी की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन


बाबागंज कस्बे में कुट्टी के पास एक बाग में भारी संख्या में लावारिस लकड़ी डंप होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी। वन क्षेत्राधिकारी जेपी चौबे ने बताया कि वन दरोगा विनय राना को टीम के साथमौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


बाग में चार बोटा सागौन और एक बड़ा बोटा साखू की जंगल की लकड़ी बरामद हुई, जबकि तांगे पर लदी तीन बोटा साखू व तीन बोटा सागौन की लकड़ी भी पकड़ी गई। यह लकड़ी वन निगम की है। बोटे पर वन निगम के नंबर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि माफिया निगम से लकड़ी चोरी कर उसे ठिकाने लगा रहे थे। वन निगम की लकड़ी निगम के सुपुर्द कर दी गई है, जबकि अन्य लकड़ी को रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed