फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   life imprisonment to 3 murderer

तीन हत्यारों को आजीवन कारावास

Thu, 26 Nov 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 26 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आठ साल पहले मल्हीपुर के मकुनी झिरझिरवा निवासी एक युवक की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रभान ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


कोर्ट ने सात-सात हजार रुपये अर्थदंड भा लगाया है। तीनों हत्यारों ने फुटपाथ पर दुकान लगाने के विवाद में युवक को मौत के घाट उतारा था।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मकुनी झिरझिरवा निवासी मुटरू उर्फ अफसर खां पुत्र अब्बास खां नौ दिसंबर 2007 को एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए सोनवा थना क्षेत्र के दिकौली स्थित बुढ़वा बाबा की मजार जा रहा था लेकिन फिर घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन


उसकी लाश 11 दिन बाद गांव के बाहर अरहर के खेत में स्थित कुएं में मिली थी। गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी।

इस मामले में मृतक के पिता ने मल्हीपुर थाने में कहा था कि मुटरू के लापता होने के कुछ दिन पहले ही उसका विवाद गांव के ही बड़कऊ व जिबराइल से फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के कारण बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पिता ने बड़कऊ व जिबराइल समेत नेपाल के बांके जिला अंतर्गत थाना भगवानपुर के नारायणपुर निवासी सकलैन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।

मामले के विचारण के उपरांत गुरुवार अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रभान तृतीय ने बड़कऊ उर्फ मकसूद, जिबराइल व सकलैन पर दोष सिद्ध करते हुए तीनों को आजीवन कारावास व सात सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।


मामले में अभियोजन की पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सतीश कुमार मौर्य द्वारा की जा रही थी। सजा पाए तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार बहराइच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed