{"_id":"5804fb904f1c1b672c702c72","slug":"lathi-charge-on-bank-customers-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंक में ग्राहकों पर भांजी लाठियां, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बैंक में ग्राहकों पर भांजी लाठियां, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का सर्वर खराब होने से सोमवार दोपहर तक कार्य नहीं हुआ। घंटों से खड़े ग्राहक नाराज हो गए। करीब सवा बजे सर्वर दुरुस्त होने पर अफरातफरी मची तो वहां मौजूद दो सिपाहियों ने ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई।
लाठी चार्ज में छह बैंक ग्राहक घायल हो गए। उनमें एक का सिर फट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ितों ने सिपाहियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
जरवलरोड बाजार से कुछ दूर स्थित चीनी मिल परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। सुबह बैंक का सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते बैंक का कामकाज दोपहर तक ठप रहा। ग्राहक सुबह से ही लेनदेन के लिए बैंक के ग्राहक पहुंचने लगे। नेटवर्क दुरुस्त होने के इंतजार में खड़े ग्राहक नाराज होने लगे।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब सवा बजे सर्वर दुरुस्त होने पर ग्राहक अपने कार्य के लिए जल्दबाजी करने लगे जिससे अफरातफरी मच गई। इस पर बैंक प्रबंधक हरीशचंद्र चौरसिया ने बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को बुलाकर भीड़ नियंत्रित करने को कहा। सिपाही अमित कुमार व कमलेश गौड़ ने शोर मचा रहे ग्राहकों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
इससे भगदड़ मच गई। सिपाहियों के लाठीचार्ज में हंसरामपुरवा निवासी ननकू (55) का सिर फट गया। इसके अलावा सत्यदेव सिंह, अमजद अली, राजेश कुमार, मनोज कुमार समेत छह ग्राहक घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ का आक्रोश सिपाहियों के प्रति भड़क गया। तनाव की स्थिति देख बैंककर्मियों ने किसी तरह ग्राहकों को समझाकर शांत किया।
लहूलुहान ननकू को सीएचसी पहुंचाया गया। अन्य घायलों का उपचार निजी चिकित्सकों के किया गया। इस मामले में घायल ननकू व अन्य उपभोक्ताओं की तरफ से लाठीचार्ज करने वाले दोनों सिपाहियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल यादव ने मौके पर पहुंच छानबीन की।
उक्त घटना के चलते बैंक में दोपहर बाद लेनदेन शुरू हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते समस्या हुई है। सिपाहियों के खिलाफ उपभोक्ताओं ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।