फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   half leg of man found in lake

मगरमच्छ का निशाना बने युवक का कटा पैर मिला

Tue, 17 May 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
half leg of man found in lake
कतर्नियाघाट रेंज के महादेवा तालाब झील में युवक को मगरमच्छ के खींच लेने के दूसरे दिन झील से कटा पैर लेकर बाहर निकलता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के महादेवा तालाब झील में स्नान करते समय मगरमच्छ का निवाला बने युवक का एक पैर मंगलवार को झील से गोताखोरों ने बरामद किया।
विज्ञापन


हाथ व शरीर के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। वनाधिकारी पूरे मामले में चुप्प हैं। हालांकि गांव के लोग डोंगी के सहारे दूसरे दिन भी झील को खंगालते रहे। पुलिस ने युवक के पैर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में ग्राम कैलाशपुरी निवासी इंद्रभान (31) छोटी बहन संगीता के हाईस्कूल पास होने की खुशी में रविवार शाम को मलंगशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय महादेवा तालाब झील में स्नान करने के दौरान वह मगरमच्छ का शिकार बन गया था। घटना बाद से परिवारीजन की मौजूदगी में ग्रामीण और गोताखोर झील को खंगाल रहे हैं।


मंगलवार सुबह युवक का एक कटा पैर, हाथ के टुकड़े व अन्य अवशेष झील से बरामद हुए। परिवारीजन झील के तट पर पूरे दिन बेहाल रहे। उनके आंसू थम नहीं रहे हैं।

तट पर मौजूद लोगों का मानना है कि इंद्रभान मगर का निवाला बन चुका है। वहीं पूरे मामले मेें वनाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि युवक का कटा पैर मिलने की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी छानबीन करने मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed