{"_id":"56f5692f4f1c1bae78f14da3","slug":"girl-kidnapped-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के कारण किशोरी को दिनदहाड़े किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के कारण किशोरी को दिनदहाड़े किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
अपहरण (डेमो पिक)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन युवक शुक्रवार सुबह असलहे के बल पर अगवा कर ले गए।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच स्थानों पर छापेमारी भी की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है।
एक ग्रामीण को विपक्षियों ने विवाद के कारण देख लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण की बेटी घर के सामने कामकाज निपटा रही थी तभी विपक्षी शिव सिंह, प्रिंसू व रामसिंह मौके पर आ धमके।
तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े लेकिन तब तक अपहर्ता किशोरी को लेकर भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर पिता ने तीनों अपहर्ताओं को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि अगवा किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर पुलिस टीम तलाश में लगाई गई है। पांच स्थानों पर छापेमारी हुई लेकिन अभी तक अपहर्ता पकड़े नहीं जा सके हैं।
कुछ सुराग हाथ लगा है। उसी के तहत किशोरी की खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।