फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four Nepali youths caught

चार नेपाली युवक पकड़े

Fri, 17 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 17 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four Nepali youths caught
नेपाल में पकड़े चार युवक - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में भारतीय मुद्रा का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले चार युवकों को शुक्रवार को दोपहर नेपालगंज पुलिस ने एक बर्तन स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2046280 लाख की भारतीय मुद्रा व सात लाख से अधिक नेपाली मुद्रा बरामद हुई। भारतीय मुद्रा में अधिकांश नोट दो हजार रुपये के हैं। बरामद भारतीय मुद्रा को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


भारत में एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों का प्रचलन बंद होने के बाद नेपाल में दो हजार और पांच सौ के नए नोटों का कारोबार तेजी से बढ़ा है। अरसे से अवैध तरीके से भारतीय मुद्रा के कारोबार की सूचना भेरी अंचल के प्रहरी कार्यालय को मिल रही थी।
विज्ञापन


कार्यालय के प्रमुख वरिष्ठ प्रहरी उपनिरीक्षक महेश विक्रम शाह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नेपालगंज महानगर पालिका वार्ड नंबर चार के घरबारी टोल में स्थित रामदूत बर्तन स्टोर पर भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबारियों के होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां छापेमारी कर दुकान संचालक संतोष कुमार राय, उनके सहयोगी वार्ड नंबर एक धंबोजी निवासी राजेश कुमार के कब्जे से 2046280 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। यहां पर अवैध तरीके से लेनदेन कर रहे कटुकुइयां गांव निवासी अहमद अंसारी व नूर मोहम्मद के पास से 732840 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई। यह सभी इस नकदी का हिसाब नहीं दे सके। इसके चलते भारतीय और नेपाली दोनों मुद्राओं को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बरामद भारतीय मुद्रा में 718 नोट नई भारतीय मुद्रा दो हजार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed