{"_id":"58026b674f1c1b691a28e797","slug":"four-lakhs-property-stolen-from-five-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मकानों से चार लाख की संपत्ति चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच मकानों से चार लाख की संपत्ति चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
पांच घराें से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने शुक्रवार रात बौंडी और हरदी क्षेत्र के पांच मकानों को निशाना बनाया। ताला-कुंडी तोड़कर दाखिल हुए चोर पांच मकानों से चार लाख की संपत्ति समेट ले गए। शनिवार सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
बौंडी क्षेत्र में नयापुरवा गांव निवासी संतोषी लाल के परिवार के लोग रात में घर में सो रहे थे। उसी दौरान छत के सहारे मकान में दाखिल हुए चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 50 हजार रुपये, एक लाख मूल्य के जेवरात, कपड़े, बर्तन आदि समेट ले गए। पड़ोसी गणेश के मकान से इन्वर्टर, सौर उर्जा प्लांट, बैट्री आदि उड़ा लिया।
उधर हरदी क्षेत्र में फत्तेपुरवा गांव निवासी गोबरे परिवार समेत छत पर सोया था। रात में दरवाजे की कुंडी तोड़कर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में बक्से का ताला भी तोड़ दिया। बक्से में रखे 20 हजार रुपये, करीब 60 हजार के जेवरात, कपड़े, बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति चोर समेट ले गए।
विज्ञापन
सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। इसी क्षेत्र में परागीपुरवा निवासी राजेश और मनमोहन के मकान में भी चोरी हो गई। दोनों के मकान से चोर 50 हजार की संपत्ति समेट ले गए। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है।