फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four injured in bomb attack

बम से हमल में चार घायल

Fri, 04 Nov 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर बैरागी गांव निवासी पिता पुत्र शुक्रवार सुबह सोरहिया चौराहा बाजार स्थित दवा की दुकान पर जा रहे थे। उसी समय जमीनी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने दोनों पर देशी बम से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई बम फेंके, जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की चपेट में आने से दो हमलावर भी घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत शिवपुर बैरागी गांव निवासी उस्मान और मोलहे के बीच चार माह से भूमि विवाद चल रहा है। सप्ताह भर पूर्व दोनों परिवारों में जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद मोलहे आदि ने उस्मान को धमकी दी थी। उस्मान की दवा की दुकान गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोरहिया चौराहा बाजार में है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह उस्मान (55) अपने पुत्र निजाम (35) के साथ दुकान के लिए घर से निकले। जैसे ही दोनों कुछ दूरी पर पहुंचे तभी मोलहे व फत्ते ने अपने अन्य साथियों के साथ दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ कई देशी बम फेंके। देशी बम के छर्रे व कील लगने से निजाम तथा उस्मान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की चपेट में आकर मोलहे और फत्ते भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष हरिसेवक शुक्ल ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। उसी के चलते सुबह संघर्ष हुआ है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। निजाम की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed