फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested with eight stolen bike.

चोरी की आठ बाइक के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 27 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with eight stolen bike.
क्राइम - फोटो : amar ujala
गोबरहा गांव से पकड़े गए बाइक चोर गिरोह के सरगना के हवालात से फरार होने के दूसरे दिन पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार करते हुए आठ बाइकों की बरामदगी की है। 
विज्ञापन

कोतवाली देहात की पुलिस ने रानीपुर थाना अंतर्गत गोबरहा गांव निवासी पिंटू कहार को पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किया था।

उसके घर से चोरी की चार बाइक बरामद हुई थी। बरामद बाइकों के बारे में पूछताछ के दौरान सोमवार रात पिंटू कहार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सरगना के फरार होने के बाद पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रानीपुर के गोबरहा गांव निवासी रामचंदर, कैसरगंज के पहाड़पुरवा निवासी नौशाद खां व शमशाद और कोतवाली देहात के इमलिया निवासी शिवकुमार जायसवाल को चोरी की आठ बाइकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालंकि बाइक चोर गिरोह का सरगना पिंटू कहार अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर चेकिंग के दौरान मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ने झिंगहाघाट पुल के पास से चोरी की बाइक व चेन के साथ तीन बदमाशों को धर दबोचा। कोतवाली नगर के एसएसआई अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नगर के कानूनगोपुरा निवासी रोहित, दरगाह शरीफ के डालमिया धर्मशाला के पीछे रहने वाले राजा व नुरुद्दीन चक निवासी छोटू है।

तीनों ने बाइक नलकूप कॉलोनी से चोरी की थी। वहीं चेन जेल रोड के पांचों पीर मजार के पास से एक महिला से लूटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed