फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Former MLA's son beaten up his partner, death

पूर्व विधायक के बेटे ने साथी को पीटकर मार डाला

Mon, 04 Sep 2017 10:37 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Mon, 04 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son beaten up his partner, death
नेपाल घूमने गये थे पांचों दोस्त, लौटते समय गाड़ी चलाने को लेकर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला
गोंडा निवासी एक युवक रविवार को बाराबंकी के पूर्व विधायक स्वर्गीय पुत्तू अवस्थी के बेटे व उसके दोस्तों के साथ नेपाल गया था। रात में लौटते समय कार चलाने को लेकर मारपीट हुई। युवक को चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टिंकू अवस्थी कार लेकर अपने दो मित्रों के साथ मौके से चंपत हो गया। सुबह सूचना घर पहुंची तो कोहराम मचा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अन्य फरार हैं। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के जानकी नगर बहराइच रोड निवासी बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू (38) पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी एक पत्रिका के संपादक थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। रविवार को वह घूमने के इरादे से अपने मित्र गोंडा निवासी अनुराग सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर दोस्त व बाराबंकी के पूर्व विधायक स्वर्गीय पुत्तू अवस्थी के पुत्र टिंकू अवस्थी से मुलाकात हुई तो नेपाल घूमने का प्लान बन गया। बृजनंदन की कार संख्या यूपी 45 के 0111 पर सवार होकर सभी नेपाल के लिए निकले। बाराबंकी के रामनगर पहुंचने पर टिंकू अवस्थी ने बृजनंदन के पास मौजूद पिस्टल और बंदूक अपने रामनगर स्थित पेट्रोल पंप पर रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सभी नेपाल चले गए। देर रात वापस घर के लिए रवाना हुए। अनुराग का कहना है कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत हांड़ा बसेहरी गांव के निकट जब कार पहुंची तो सामने नीलगाय आ गई। किसी तरह दुर्घटना होते-होते बची। कार चलाने को लेकर बृजनंदन और टिंकू में विवाद हो गया।

टिंकू के अन्य दोस्त भी थे। हाथापाई हुई। इस दौरान बृजनंदन की तबियत बिगड़ गई। वहीं टिंकू बृजनंदन की कार लेकर मौके से खिसक गया। टिंकू के साथ उसके दो अन्य दोस्त भी थे। मौके पर सिर्फ अनुराग और बृजनंदन बचे। अनुराग का कहना है कि बृजनंदन की तबियत खराब होते देख 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलवाई।

रात 2:20 बजे एंबुलेंस से बृजनंदन को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई रणंजय तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अनुराग से पूछताछ की जा रही है। मृतक के अन्य साथी फरार हैं। उनकी तलाश चल रही है। 


मृतक बृजनंदन की हत्या की बात परिवारीजन कह रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। सीओ नानपारा एसके यादव मामले की जांच कर रहे हैं। तनिक भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। मामले को जीडी में दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में टिंकू अवस्‍थी, अनुराग, श्रवण व रिंकू के नाम सामने आए हैं। बृजनंदन के असलहों को रामनगर स्थित पेट्रोल पंप से बरामद किया गया है। - सुनील सक्सेना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed